Sunday, October 25th, 2026

दबंगई:52 सेकेंड में 13 ट्रैक्टर बैरियर तोड़ते हुए निकले

आगरा
 यूपी के आगरा में खनन माफियाओं के हौसले बेहद बुलंद है. खनन  माफियाओं ने टोल पर दबंगई दिखाते हुए टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए बालू से लदे ट्रैक्टर को निकाल ले गए. इस दौरान टोलकर्मी डंडों से ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करते भी नजर आए. पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल है. पूरा मामला ग्वालियर हाईवे के सैंया टोल प्लाजा का है.

दरअसल, खनन माफिया ट्रैक्टरों में भरकर अवैध तरीके से बालू ले जा रहे थे. रास्ते में जब टोल आया तो खनन माफियाओं ने टोल का बैरियर तोड़ दिया और सीधे ट्रैक्टर निकालते हुए ले गए. खनन माफियाओं की करतूत टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से महज 52 सेकेंड के अंदर 13  ट्रैक्टर बैरियर तोड़ते हुए निकल गए. हालांकि, टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह से नाकाम साबित हुए. एक के बाद एक करके 13 ट्रैक्टर निकलते चले गए. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

 

#13 ट्रैक्टर बैरियर

Source : Agency

पाठको की राय