Wednesday, October 21st, 2026

तेलंगाना: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हैदराबाद
तेलंगाना के करीमनगर जिले में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को मनाकोंदूर गांव में सड़क दुर्घटना उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मानिकोंदूर पुलिस की ओर से बताया गया है कि मरने वाले एक ही परिवार के लोग थे। वहीं एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

करीमनगर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार मनाकॉन्डुर में पुलिस स्टेशन के पास पेड़ से टकराई। एक ही परिवार के लोग कार में सवार थे, जो खम्मम जिले के कल्लूरु से करीमनगर में अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर जांच करने से पता चलता है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ।

 

#तेलंगाना

Source : Agency

पाठको की राय