Tuesday, October 20th, 2026

तीन रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही आपकी WhatsApp चैट?  

 नई दिल्ली 
एक व्हाट्सएप मैसेज इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूजर्स के व्हाट्सएप पर सरकार का नियंत्रण हो सकता है। मैसेज में लिखा है - "दो ब्लू टिक और एक रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर सकती है, जबकि तीन रेड टिक का मतलब होगा कि सरकार ने आपके खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू कर दी है।"  

सरकार और व्हाट्सएप में तकरार
दरअसल भारत सरकार ने नए आईटी नियम प्रभाव में आ गए हैं। जिसके बाद से सरकार और व्हाट्सएप के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। ऐसे में इस तरह का वायरल मैसेज आ जाने से कई लोग इस पर भरोसा भी कर बैठे हैं। हालांकि, यह एक झूठा संदेश है क्योंकि व्हाट्सएप ने अपने सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया है और सरकार के पास किसी के व्हाट्सएप तक पहुंच नहीं है।

 

#WhatsApp चैट

Source : Agency

पाठको की राय