Tuesday, October 20th, 2026

तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी निलंबित

भोपाल

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् अंजड़ जिला बड़वानी मायाराम सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् कटंगी जिला बालाघाट भरत गजबे और प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बिछुआ जिला छिंदवाड़ा चन्द्रकिशोर भवरे को निलंबित किया है।

 

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय