Saturday, October 24th, 2026

डॉक्टर्स का हुआ सम्मान, बताया जन औषधि केंद्र का महत्व

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल ।
डाक्टर डे के अवसर पर 1 जुलाई को प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया ।

इसमें भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा प्रभाकर तिवारी , मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष सुनील जैन , डा अभिजीत देशमुख , डा तरुण सोनी , आयुर्वेद चिकित्सक  नेहा रेजा , डा मनीषा श्रीवास्तव , खाद्य एवम औषधि विभाग के अधिकारी , और फार्मेसी कालेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

यह जानकारी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक नीरज मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप नगर जोन 2 में स्थित होटल रॉयल सन पैलेस में सेमिनार के दौरान जन औषधि परियोजना मध्यप्रदेश के प्रमुख आकाश राठौर  ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की दवा के लिए जनौषधि केंद्रों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है ।

प्रधानमंत्री ने समाज के गरीब , कमजोर वर्ग के लोगों को अच्छी दवा , कम कीमत में उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प कमजोर वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहा है। कार्यक्रम को डा प्रभाकर तिवारी , संजय जैन , डा नेहा रेजा ने संबोधित करते हुए उपयोगी जानकारी दी।

उन्होंने जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया के  साथ ही कम लागत के स्टार्ट अप शुरू कर स्वरोजगार प्रारंभ करने पर जोर दिया ।   सेमिनार के बाद लंच के दौरान बंसल और सेम फार्मेसी कालेज के  विधार्थी अपने सवालों के उत्तर भी डाक्टरों से लेते रहे।
यह कार्यक्रम शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ और अतिथि डाक्टरों को स्मृति चिन्ह , ट्राफी देकर सम्मान किए जाने के बाद इसका समापन हुआ ।

 

Source : Agency

पाठको की राय