Wednesday, October 21st, 2026

टीम इंडिया की नजर बड़ी जीत पर, रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली
टीम इंडिया को आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का अपना चौथा मुकाबला खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, इसके अलावा इस मैच में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या अपने-अपने खाते में बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज करा सकते हैं। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 74 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। रोहित अगर स्कॉटलैंड के खिलाफ 48 रन से ज्यादा बना लेते हैं, तो टी20 इंटरनैशनल में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लेंगे।
 
टी20 इंटरनैशनल में 3000+ रन
रोहित शर्मा ने 114 टी20 इंटरनैशनल मैचों में अभी तक 32.43 की औसत से 2952 रन बनाए हैं। वह 3000 टी20 इंटरनैशनल रनों के आंकड़े से महज 48 रन दूर हैं। टी20 इंटरनैशनल में अभी तक 3000+ रन बनाने वाले महज दो खिलाड़ी हैं। विराट कोहली के खाते में 3225 रन हैं, जबकि मार्टिन गप्टिल ने 3069 रन बनाए हैं।

चहल को पीछे छोड़ पाएंगे बुमराह?
टी20 इंटरनैशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। युजवेंद्र अभी तक 63 विकेट ले चुके हैं, जसप्रीत बुमराह के खाते में 62 विकेट हैं। बुमराह अगर स्कॉटलैंड के खिलाफ एक विकेट लेते हैं, तो युजवेंद्र चहल की बराबरी कर लेंगे और अगर दो विकेट लेते हैं तो चहल से आगे निकल जाएंगे।

 

#टीम इंडिया

Source : Agency

पाठको की राय