Tuesday, October 20th, 2026

झाबुआ-आलीराजपुर जिले में भी हो मेडिकल कालेज, सांसद की मांग

(  सुधीर शर्मा )

झाबुआ । ( अपनी खबर )
रतलाम झाबुआ के सांसद गुमानसिंह डामोर लोक सभा में इस क्षेत्र  की  समस्याओं को उठाते रहे हैं।
उन्होने संसद में क्षेत्र के लिए अच्छे सड़क मार्ग,  स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल  की उपलब्धता,  आदिवासियों के रोजगार,  शिक्षा , स्वास्थ्य को लेकर संसद में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी है।
 उन्होंने  सोमवार को संसद में  भी झाबुआ एवं आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर मेडिकल कालेज खोलने की मांग को सदन में उठाया।
सदन में शून्य काल के दौरान  सांसद गुमानसिंह डामोर ने संसदीय क्षेत्र के झाबुआ - अलीराजपुर जिलो की  प्रमुख समस्या को रखा।
उन्होने संसद में  बताया कि झाबुआ एवं आलीराजपुर  जिलो की 87 प्रतिशत आबादी जनजातीय है।
इस क्षेत्र  की 40 प्रतिशत आबादी मजदूरी करती है।
 झाबुआ , अलीराजपुर दोनों ही  जिले गरीब जिले है।
 इन  जिलो की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है।
दोनों जिलो में सिकलसेल एनिमिया, फ्लोरोसिस, थेलेसीमिया, सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारियों की अधिकता है। सड़क दुर्घटना से होने वाली मौते भी सर्वाधिक है।
झाबुआ  जिला मुख्यालय पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाए न होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी उपचार कराने में बहुत समस्याएं आती है।  अधिकांश मरीजों को गुजरात राज्य के बडे शहरों में जाना पडता है ।
इस इलाके में निजी अस्पताल भी सर्वसुविधायुक्त नही है।
  उन्होने कहा कि इन दोनो जिले की 20 लाख की आबादी के लिए  स्वास्थ सुविधा की दृष्टि से झाबुआ और अलीराजपुर में एक_ एक  मेडिकल कॉलेज होना चाहिए।
सांसद श्री डामोर की इस मांग का  जिले के जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ,  जनजातीय समाज के लोगों ने समर्थन किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय