Monday, October 26th, 2026

जलतरंग इंटरप्रिटेशन सेंटर आम लोगों के लिए शुरू

भोपाल

भोपाल के बड़ा तालाब के किनारे स्थित जलतरंग इंटरप्रिटेशन सेंटर आमजनों के लिए प्रतिदिन प्रातः 8 से सायं 8 बजे खुला रहेगा। रविवार सहित शासकीय अवकाश के दिन भी जलतरंग आमजन के अवलोकन के लिए खुला रखा जा रहा है। साप्ताहिक अवकाश मंगलवार को निर्धारित किया गया है। प्रवेश शुल्क 20 रूपये प्रति व्यक्ति और विद्यार्थियों के लिए 10 रूपये निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित इंटरप्रिटेशन सेंटर का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर किया था।

 

 

#जलतरंग इंटरप्रिटेशन

Source : Agency

पाठको की राय