Sunday, October 25th, 2026

जल जीवन मिशन में प्रदेश को मिले 1410 करोड़

भोपाल

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से जल जीवन मिशन में प्रदेश को 1410 करोड़ 25 लाख 43 हजार रूपये के प्रथम ट्रांच की प्रथम किश्त प्राप्त हुई है। जल जीवन मिशन में प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को उनके घर में ही नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। मिशन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत व्यय भार वहन किया जाता है।

मिशन में प्रदेश के करीब एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। प्रदेश में जल संरचनाओं का निर्माण कर हर घर जल उपलब्ध करवाने के कार्य में 52 लाख 77 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ दिया जा चुका है, जो सम्पूर्ण लक्ष्य का 44 प्रतिशत है। प्रदेश के 6100 गाँव ऐसे हैं जिसके शत-प्रतिशत परिवारों तक नल से जल पहुँचाया जा चुका है।

 

 

#जल जीवन मिशन

Source : Agency

पाठको की राय