Tuesday, October 20th, 2026

जम्मू सीमा पर इंटरेनशनल बॉर्डर सुरक्षित-सीमा सुरक्षा बल

जम्मू
 सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों के बावजूद जम्मू सीमा पर अंतरराष्ट्रीय सीमा घटना मुक्त और सुरक्षित( incident free, safe) है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।  बीएसएफ के आईजी (जम्मू फ्रंटियर) डीके बूरा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जम्मू में ड्रोन गतिविधि में भी काफी कमी आई है और मानव रहित हवाई वाहनों(unmanned aerial vehicles) से गिराए गए अधिकांश हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा, "(इंटरनेशनल) सीमा बलों पर भारी दबाव और सीमा पार से घुसपैठ करने के प्रयासों के बावजूद घटना मुक्त है।" "सीमा सेफ और सिक्योर है। हम इसे सुरक्षित रखने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, "घुसपैठ की सभी कोशिशें नाकाम कर दी गई हैं। घुसपैठ की सात कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है और सभी गाइड और घुसपैठियों का सफाया कर दिया गया है।" बूरा ने कहा कि चार एके राइफल और सात पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

 

 

 

#जम्मू सीमा

Source : Agency

पाठको की राय