Sunday, October 25th, 2026

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 8 छात्र घायल

नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। उधमपुर में मसोरा इलाके के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें आठ छात्रों के घायल होने की खबर है। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जैसे ही इस हादसे की खबर फैली, आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, ये बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल मौके पर है।

 

 

#जम्मू कश्मीर

Source : Agency

पाठको की राय