Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर जिले में सट्टा किंग के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

 जबलपुर

जबलपुर जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की सयुंक्त कार्यवाही में सोमवार को गोरखपुर तहसील के आदर्श नगर रामपुर में कुख्यात अपराधी सट्टा किंग सतीश सनपाल के अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।  कार्यवाही में करीब 4 करोड़ 20 लाख रूपये की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई और लगभग 80 लाख रूपये के निर्माण को ध्वस्त किया गया।

सतीश सनपाल द्वारा अपने आलीशान बंगले से लगी नाले एवं उसके आसपास की लगभग 6 हजार वर्गफुट बेशकीमती शासकीय भूमि पर कब्जा कर बाउंड्रीवाल और लॉन का निर्माण किया गया था, जिसे आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 

 

#जबलपुर

Source : Agency

पाठको की राय