Wednesday, October 21st, 2026

'जनता से पहले तुमने हमें ही पैदल कर दिया', पीएम के काफिले का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने योगी पर कसा तंज

लखनऊ
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर समाजवादी पार्टी और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के बीच चल रही तकरार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तो वहीं, मंगलवार 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी पर तंज कसा है।

 दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार (17 नवंबर) को एक वीडियो ट्वीट किया है। ट्वीट किए वीडियो में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं और सामने पीएम नरेंद्र मोदी की गाड़ी भी साफ देखी जा सकती है। पीएम मोदी की गाड़ी के पीछे पैदल चलते सीएम योगी का वीडियो ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है।
 

 

#अखिलेश ने योगी

Source : Agency

पाठको की राय