Sunday, October 25th, 2026

छात्रों से अभद्रता झाबुआ एसपी को हटाया

 भोपाल

मुख्यमंत्री ने बैठक में सीएस और डीजीपी को निर्देश देते हुए झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें भोपाल मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। रविवार रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में शराब के नशे में कुछ स्टूडेंट्स के बीच लड़ाई हो गई। स्टूडेंट्स इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस हॉस्टल जाने के लिए कहा। इसके बाद छात्रों ने SP अरविंद तिवारी को फोन कर प्रोटेक्शन की मांग की। स्टूडेंट्स का आरोप है कि एसपी ने उसने फोन पर अभद्रता की। मामला सामने आने के बाद एसपी को हटा दिया गया।

 

#एसपी को हटाया

Source : Agency

पाठको की राय