छह हजार शिक्षकों को 30 जून तक नियुक्ति पत्र
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर शासनादेश जारी करते हुए प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। लगभग छह हजार रिक्त पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 30 जून तक नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार चयन एवं जिला आवंटन सूची पर कार्यवाही निर्धारित समय सारिणी के अनुसार की जाएगी।
Source : Agency

पाठको की राय