छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित
रायपुर
Chhattisgarh Public Service Commission, Raipur द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक (595 पद) भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ पीएससी द्वारा आयोजित ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2021 थी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का प्राध्यापक परीक्षा स्थगित सूचना पत्र
दिनांक 7 अक्टूबर 2021 की तारीख में सचिव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर के नाम से छत्तीसगढ़ पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (psc.cg.gov.in) पर उपलब्ध सूचना पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राध्यापक (विभिन्न विषयों) के कुल 595 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 13 सितंबर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित थी।
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा उपरोक्त विज्ञापन को स्थगित करने का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्राप्त हुआ है। आता उपरोक्त विज्ञापन को विवाह के प्रस्ताव के तारतम्य में स्थगित किया जाता है। पुनः ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाने के संबंध में प्रथक से सूचना जारी की जावेगी।

पाठको की राय