Tuesday, October 20th, 2026

चुनाव में मायावती के एक्टिव नहीं होने पर प्रियंका गांधी हैरान, कहा- BJP का हो सकता है दबाव

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन शेष हैं।  इस क्रम में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।  इसी बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की चुप्पी पर हैरानी जताई है।  उन्‍होंने कहा, 'मैं मायावती के चुनाव अभि‍यान शुरू न करने पर बेहद हैरान हूं। '
 

प्रियंका ने कहा, 'छह-सात महीने पहले तक हमें लगता था कि उनकी पार्टी एक्टिव नहीं है।  हमें लगा शायद वह चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।  लेकिन हम भी बहुत हैरान हैं कि चुनाव शुरू हो गया है।  हम बीच चुनाव में हैं और जैसा कि आप कह रहे हैं कि वह (मायावती) अभी एक्टिव नहीं हैं।  उन्होंने चुप्पी साध रखी है।  यह मेरी समझ के बाहर है। ' प्रियंका आगे कहती हैं, 'यह भी संभव है कि भाजपा सरकार मायावती पर दबाव बना रही हो। '

 

#चुनाव में मायावती

Source : Agency

पाठको की राय