Thursday, October 22nd, 2026

घर में काम करने वाली शादी करना चाहता था युवक, नहीं मानी तो किया छेड़छाड़

 लखनऊ 
लखनऊ के विकासनगर में घरों में काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विनायकपुरम निवासी युवती के मुताबिक कई दिनों से एक युवक उसे परेशान कर रहा है। वह युवती से शादी करना चाहता है। लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी।

पीड़िता के मुताबिक बुधवार को वह काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थी। मिनी स्टेडियम के पास पहुंचने पर दिलीप ने उसे रोक कर अभद्र व्यवहार किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घर पहुंच कर युवती ने मां को आपबीती बताई। जिस पर मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। इंस्पेक्टर विकासनगर के अनुसार युवती की तहरीर पर दिलीप के खिलाफ छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

#छेड़छाड़

Source : Agency

पाठको की राय