Tuesday, October 20th, 2026

ग्रुप वीडियो कॉल से स्क्रीन शेयरिंग तक, Whatsapp की टक्कर पर Telegram में आए धांसू फीचर्स

 नई दिल्ली 
व्हाट्सएप  की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद सबसे बड़ा फायदा मैसेजिंग ऐप Telegram को हुआ था। बड़ी संख्या में व्हाट्सएप यूजर्स टेलीग्राम पर शिफ्ट हो गए थे। ऐसे में टेलीग्राम भी अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग से स्क्रीन शेयरिंग तक, ढेर सारे फीचर्स जोड़े हैं, जिनसे आपके चैटिंग का अंदाज बदल सकता है। आइए जानते हैं टेलीग्राम के नए फीचर्स के बारे में:

ग्रुप वीडियो कॉल व स्क्रीन शेयरिंग
यूजर्स किसी भी एक्टिव सेशन में 'Share my video' ऑप्शन पर टैप करके ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह फीचर फिलहाल वॉयस चैट में शामिल होने वाले पहले 30 लोगों के लिए उपलब्ध है (जबकि केवल ऑडियो कॉल्स में अनलिमिटेड लोग जुड़ सकते हैं)। टेलीग्राम ने दावा किया है कि वह जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉल लिमिट को बढ़ा देगा। वीडियो कॉल के दौरान आप अपनी स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं। स्क्रीन-शेयरिंग फीचर menu बटन पर टैप करके और एक्सेस किया जा सकता है। 

टैबलेट और डेस्कटॉप सपोर्ट
टेलीग्राम ने टैबलेट और डेस्कटॉप के लिए भी सपोर्ट जोड़ा है। टेलीग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'यूजर्स को केवल साइड पैनल खोलने के लिए टैप करना होगा, जिससे उन्हें वीडियो ग्रिड का स्प्लिट-स्क्रीन व्यू और प्रतिभागियों की सूची दिख जाएगी। डेस्कटॉप पर वॉयस चैट एक अलग विंडो में खुलती है, यूजर्स बिना कुछ मिनिमाइज किए टाइप और बात कर सकते हैं।'

 

#Telegram

Source : Agency

पाठको की राय