Thursday, October 22nd, 2026

खुद पर गोली चलवाने के मामले में मुनव्वर राना के बेटे तबरेज को मिली जमानत

 रायबरेली 
 मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को गुरुवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। तबरेज राना पर खुद पर गोली चलवाने का आरोप है जिसके बाद कल यानि बुधवार को रायबरेली कोतवाल और एसओजी टीम ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस पूरे षडयंत्र में शामिल चार शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

तबरेज राना पर बीती 28 जून को रायबरेली के त्रिपुला चौराहे के पास हमला हुआ था। इस मामले में तबरेज ने अपने चाचा और अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि तबरेजा राना ने पैतृक संपति को बेचने के बाद अपने चाचा और चचेरे भाई को फंसाने के लिए बीती 28 जून की शाम खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो इस वारदात का खुलासा हो गया और गोली चलाने वाले बाइक सवार युवक समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया। वारदात के खुलासे के बाद आरोपी बनाए गए तबरेज राना तब से फरार चल रहे थे। 

 

#मुनव्वर राना

Source : Agency

पाठको की राय