Monday, October 19th, 2026

खंडवा में नारे लगाने वालों पर एफआइआर

खंडवा
 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सर तन से जुदा के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। नारे लगाने वाले अज्ञात लोगों पर धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरे फुटेज और हिंदू संगठनों द्वारा दिए गए वीडियो के माध्यम से पुलिस अब नारे लगाने वालों की तलाश में लग गई है। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने खंडवा में जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारों को लेकर कहा कि इसकी सीडी और रिकार्डिंग की जांच की जा रही है।

 

#एफआइआर

Source : Agency

पाठको की राय