क्या फाइनल मैच में खेल पाएंगे आंद्रे रसेल
दुबई
आईपीएल का फाइनल मैच आज चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। मैच दुबई में खेला जाना है, ऐसे में आंद्रे रसेल गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकते हैं। रसेल फिलहाल चोट के चलते पिछले कुछ मैच में नहीं खेल पाए हैं। फाइनल में वह खेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर टीम के मेंटोर डेविड हसी ने अपडेट दिया है। हसी ने बताया कि अब उनकी स्थिति कैसी है।
दुबई में शाकिब अल हसन की जगह आंद्रे रसेल को खिलाने का मौका बन सकता है बशर्ते रसेल अपने हैमस्ट्रिंग चोट से ठीक हो गए हों। हसी ने कहा, 'उन्होंने दूसरे क्वॉलीफायर मैच से पहले बॉलिंग की थी। मुझे लगता है वह फाइनल में सिलेक्शन के लिए चर्चा में जरूर होंगे। हमारा मेडिकल स्टाफ बहुत बेहतरीन है और मुझे उन पर पूरा भरोसा है। आंद्रे खुद खेलने के लिए उत्सुक हैं और अगर ऐसा हो पाया तो मजा आने वाला है।'
Source : Agency

पाठको की राय