Tuesday, October 20th, 2026

किसान उत्पादक संगठन की एक दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप 15 दिसम्बर को

विषय-विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

भोपाल

राज्य के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की एक दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप गुरूवार 15 दिसम्बर को राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सिएट) बरखेड़ीकलां में प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगी।

किसानों को पर्याप्त बाजार और ऋण लिंकेज की सुविधाएँ देकर आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए पर्याप्त हेण्ड होल्डिंग और व्यवसाय संबंधी सहायता उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार ने 10 हजार एफपीओ के गठन एवं संवर्धन की योजना शुरू की है। इसमें एफपीओ गठन के लिये राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोरटियम (एसएफएसी), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (नाफेड) और एफडीआरबीसी जैसी एजेंसियाँ कार्य कर रही हैं।

वर्कशॉप में एफपीओ को एकाउंटेंसी, बिजनेस प्लॉन, वेल्यू एडिंग, मार्केट लिंकेज, ब्रॉण्डिंग, मार्केर्टिंग, केपेबिलिटी डेव्हलपमेंट जैसे सब्जेक्ट पर स्पेशलिस्ट द्वारा गाइडेंस दिया जायेगा।

 

 

#किसान उत्पादक संगठन

Source : Agency

पाठको की राय