Thursday, October 22nd, 2026

कर्नाटक के विजयापुरा में मुस्लिम लड़की से अफेयर की वजह से हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला

विजयापुरा 
कर्नाटक के विजयापुरा में मुस्लिम लड़की से प्यार करने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि लड़के के घर वालों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला। दम तोड़ने के बाद उसका शव खेतों में मौजूद एक कुएं में फेंक डाला। पुलिस ने रविवार को यह सूचना दी। 34 साल के रवि निंबारगी 21 अक्टूबर से लापता था। उसके परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत देते हुए शक जाहिर किया कि लड़की के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी होगी। इसके बाद पुलिस ने तीन टीमें गठित करके युवक की तलाश शुरू की। रविवार सुबह रवि का शव बालागानुर गांव में कुएं में मिला।  

पुलिस ने लड़की के भाई और चाचा को हत्या, आपराधिक साजिश और सबूतों को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रवि के रिश्तेदार शशिधर ने बताया कि दोनों दो साल से एक दूसरे को प्यार करते थे।  उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्तियों और उनके रिश्तेदारों ने कई मौकों पर प्रेमियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। 

 

#हिंदू युवक

Source : Agency

पाठको की राय