कमल पटेल देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि मंत्री: विजयवर्गीय
हरदा /भोपाल
भाजपा के कद्दावर नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरदा के खेल मंच पर किसान नेता व मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि मंत्री की संज्ञा दी है। विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि हरदा के विधायक और शिवराज मंत्रिमंडल में बहुत ही अनुभवी और विशेषकर किसानों के काम में कमल पटेल की देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि मंत्री के रूप में पहचान है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना जो आज पूरे देश में लागू है। इस योजना के थीमकार कमल पटेल ही है। इन्होंने ही पहला सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था।
#Kailash Vijayvargiya#kamal patel

पाठको की राय