Wednesday, October 21st, 2026

कनाडा ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को देश की नई रक्षा मंत्री बनाया

 नई दिल्ली 
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुये भारतीय मूल की अनीता आनंद को देश की नई रक्षा मंत्री बनाया है। सुश्री आनंद ने लंबे समय से कनाडा के रक्षा मंत्री रहे हरजीत सज्जन की जगह ली है। श्री ट्रूडो ने इसके साथ-साथ मंत्रिमंडल और कई बड़े बदलाव किये हैं। 

अनीता आनंद कनाडा के इतिहास में रक्षा मंत्री बनने वाली दूसरी महिला है। इससे पहले कनाडा की । र्व प्रधानमंत्री किम कैम्पबेल भी 1990 के दशक में रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। जिन्होंने 1993 में 4 जनवरी से 25 जून तक छह महीने के लिए पोर्टफोलियो संभाला था।

 

 

 

#अनीता आनंद

Source : Agency

पाठको की राय