Tuesday, October 20th, 2026

कक्षा पहली से आठवीं के बच्चों के मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन प्रश्न बैंक

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 के बच्चों के मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन प्रश्न बैंक का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक सरल एप्लीकेशन (सॉफ्टवेर) तैयार की गई है।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने इसका शुभारंभ किया। धनराजू ने बताया कि एप्लीकेशन कंप्यूटर और एंड्राइड मोबाइल दोनों से ऑपरेट किया जा सकेगा। वर्तमान परिस्थितियों में कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन प्रश्न बैंक के रूप में यह अभिनव पहल की गयी है।

  धनराजू ने बताया कि आवश्यकतानुसार सम्भाग तथा जिला स्तर पर इसके माध्यम से प्रश्नपत्र जनेरेट किये जा सकेंगे। स्कूली शिक्षा से जुड़े सभी विषय-विशेषज्ञ इससे जुड़कर उच्च स्तरीय प्रश्नों का निर्माण कर सकें इसके लिए यूटयूब लाइव के माध्यम से इस प्रश्न बैंक एप्लीकेशन का लाइव डेमो भी मैदानी अधिकारियों को दिया गया है।

 

 

#ऑनलाइन प्रश्न बैंक

Source : Agency

पाठको की राय