Thursday, October 22nd, 2026

कई इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार

 लखनऊ
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों खासतौर पर पूर्वांचल में 27 अगस्त तक कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अगले 24 घंटों में यानि मंगलवार को पूरे यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान यानि रविवार को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 10 सेंटीमीटर बारिश कुशीनगर के पडरौना, बाराबंकी के रामनगर में रिकार्ड की गईं।  चित्रकूट के कर्बी में सात, बुलंदशहर के अनूपशहर में छह, गोरखपुर, बलिया में पांच-पांच, बस्ती, पटियाली में चार-चार, हापुड़, गोरखपुर के चन्द्रदीपघाट, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, गोरखपुर के बर्डघाट में तीन-तीन सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को सबसे अधिक पांच सेमी बारिश बस्ती में दर्ज की गई। इसके अलावा गाजीपुर में दो सेमी बारिश रिकार्ड की गई। लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी सोमवार की शाम को कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हुईं।

 

#बारिश के आसार

Source : Agency

पाठको की राय