Tuesday, October 20th, 2026

ऑनलाइन गेम्बलिंग की रोकथाम और ऑनलाइन गेमिंग नियंत्रण के लिये टॉस्क फोर्स गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय टॉस्क फोर्स बना

भोपाल

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ऑनलाइन गेम्बलिंग की रोकथाम और ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण संबंधी विभिन्न न्यायिक दृष्टांतों, वैधानिक स्थितियों एवं तकनीकी पहलुओं का परीक्षण कर राज्य सरकार को अनुशंसा करने के लिये टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है।

टॉस्क फोर्स में अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग, संचालक लोक अभियोजन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भवन, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और सचिव गृह विभाग सदस्य होंगे।

 

 

#ऑनलाइन गेम्बलिंग

Source : Agency

पाठको की राय