Sunday, October 25th, 2026

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा आज से, यूपी और बिहार में 9.11 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

 प्रयागराज 
SSC CHSL Exam : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2020 भर्ती टियर 1 की परीक्षा सोमवार से 26 अप्रैल (14, 17 व 18 अप्रैल छोड़कर) के बीच कराई जाएगी। एक-एक घंटे की ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन तीन पाली सुबह 9 से 10, 12 से एक व 3 से 4 बजे तक कराई जाएगी। देशभर में 32,58,242 अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश व बिहार में सर्वाधिक 9,11,255 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश पेपर शुरू होने से 90 मिनट पहले मिलेगा और परीक्षा शुरू होने के तीस मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी कीमत पर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपनी फोटोयुक्त आई कार्ड दिखाना होगा। यदि फोटोयुक्त आई कार्ड पर जन्मतिथि नहीं है तो जन्मतिथि के लिए कोई मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। 

मध्य क्षेत्र के 18 केंद्रों में सर्वाधिक 2.45 लाख छात्र पटना में
मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार के 18 शहरों में परीक्षा कराई जाएगी। सर्वाधिक 2,45,393 छात्रों के लिए पटना में 20 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज के 9 केंद्रों पर 72336 छात्र परीक्षा देंगे।

 

#एसएससी सीएचएसएल परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय