Monday, October 19th, 2026

एमवायएच में तैयार हो रही अत्याधुनिक बर्न यूनिट

इंदौर
 प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय अस्पताल में अत्याधुनिक बर्न यूनिट तैयार हो रहा है। काम अंतिम चरण में है। लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस यूनिट में जले हुए लोगों के इलाज के अत्याधुनिक सुविधा की व्यवस्था रहेगी। यूनिट की विशेषता यह रहेगी कि यहां हर मरीज की आवश्यकता के हिसाब से अलग-अलग पलंग पर अलग-अलग तापमान मेंटेन किया जा सकेगा।

भर्ती मरीजों को सूरज की धूप सेंकने के लिए यूनिट से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा यह व्यवस्था भी भीतर ही रहेगी। दो अत्याधुनिक माड्यूलर आपरेशन थिएटर, हाइड्रो थैरेपी यूनिट, स्किन बैंक, सनबाथ यूनिट के साथ यह यूनिट एक महीने में पूरी तरह से काम करने लगेगा।

 

 

#एमवायएच

Source : Agency

पाठको की राय