Friday, October 23rd, 2026

एम.एस.एम.ई. विभाग, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन मिलकर नवाचारों को करें क्रियान्वित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लघु उद्योगों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एम.एस.एम.ई. विभाग, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) मिलकर उत्पाद वृद्धि, रोजगार सृजन और प्रदेश की प्रगति के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नवाचारों और युवा शक्ति के मौलिक विचारों एवं प्रकल्पों को साकार करने में एम.एस.एम.ई और डीआरडीओ के संयुक्त प्रयास मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

मध्यप्रदेश में हुई है एक दिन में 1500 लघु औद्योगिक इकाइयों की शुरूआत

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में आज हुई निवेशकों की बैठक में आमंत्रित उद्योगपतियों और निवेशकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है, हमारा प्रदेश देश का दिल है। प्रदेश प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर है। यहाँ वन, जल, खनिज और जन संपदा भी है। एक नहीं अनेक उपहार प्रकृति ने मध्यप्रदेश को दिए हैं। मध्यप्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जो सबसे प्यार करता है। यहाँ निवेश की असीम संभावनाएँ हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से निवेश भी आ रहा है। एम.एस.एम.ई सेक्टर में ही पिछले दिनों 1800 से ज्यादा इण्डस्ट्रीज का एक साथ शिलान्यास और भूमि-पूजन किया गया है। हमारे पास ऐसे नौजवान है, जिनके पास आइडियाज, इनोवेटिव आडियाज हैं, अगर उनके आइडियाज को डीआरडीओ और एमएसएमई मिलकर सहयोग कर दें तो वे उत्पाद वृद्धि, रोजगार सृजन और मध्यप्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डीआरडीओ चेयरमेन सतीश रेड्डी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से आग्रह करना चाहता हूँ कि इस दिशा में गंभीर प्रयास करें। मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

#एम.एस.एम.ई. विभाग

Source : Agency

पाठको की राय