Thursday, October 22nd, 2026

एनजीएमए में संपन्न हुई तीन दिवसीय वर्कशॉप

भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनजीएमए में चल रही तीन दिवसीय पेंटिंग वर्कशॉप सोमवार को संपन्न हो गई. ‌ इस वर्कशॉप में 3 दिन तक लगातार करीब 75 महिला कलाकारों ने भाग लिया. विभिन्न क्षेत्रों में देश का गौरव बढ़ाने वाली महिलाओं के सम्मान में 75 मीटर स्क्रॉल पर उनके चित्र उकेरे गए. वर्कशॉप पूर्ण होने पर जब इन महान महिलाओं की तस्वीरों ने अपना पूर्ण रूप लिया तो कला ने हर किसी का दिल मोह लिया.
अनेकता में एकता का रंग
75 महिला कलाकारों ने एक साथ मिलकर जो तस्वीर बनाई वो अनेकता में एकता को दिखाती है. यह कहना है एनजीएमए के डीजी अद्वैत गणनायक का. उन्होंने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह कला के क्षेत्र में महिला दिवस पर सबसे बेहतरीन प्रयास है.

 

Source : Agency

पाठको की राय