एनएलआईयू में विरुधका का शुभारंभ
(अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल ।
राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्विद्यालय भोपाल में वार्षिक खेल महोत्सव ‘विरुधका’ का 13 अक्तूबर को समारोहपूर्वक शुभारंभ हो गया। यह आयोजन 16 अक्तूबर तक चलेगा। किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विरुधका देश के समस्त विधि संस्थानों का सबसे बड़ा खेल महोत्सव है। इसमें 10 राष्ट्रीय विश्विद्यालय एवम् अन्य विधि विश्विद्यालय के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं ।
आज से प्रारंभ होकर चार दिनों तक चलने वाले खेल महोत्सव में 900 विद्यार्थी 20 से अधिक खेलों में भाग ले रहे हैं।
इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के अर्जुन पुरुस्कार अलंकृत ओलंपिक खिलाड़ी सैय्यद जलालुद्दीन रिज़वी, राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. वी विजयकुमार तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रिय प्रमुख सत्यजीत , राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख डॉ. बलजीत सिंह ने किया।
खेल समिति के संचालक ऋषिकेश जायसवाल ने अपनी खबर को बताया कि
कोरोना में विश्विद्यालय के ऑनलाइन संचालन के चलते पिछले दो सालों से इस उत्सव पर विराम था । वर्ष 2019 के बाद अब वर्ष 2022 में विरुधका का यह बारहवा आयोजन है। इस आयोजन में विधि सक्सेना सहित अन्य छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।

पाठको की राय