Tuesday, October 20th, 2026

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा 29 जनवरी को

भोपाल

प्रदेश के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 29 जनवरी, 2023 को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर होगी। अभ्यर्थी 16 जनवरी, 2023 से परीक्षा तिथि तक अपना प्रवेश-पत्र विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह विशिष्ट आवासीय विद्यालय जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेसीडेंशियल एकेडमिक सोसायटी द्वारा संचालित हैं।

 

 

#एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

Source : Agency

पाठको की राय