Saturday, October 24th, 2026

एक बार फिर नीतीश की JDU पर भारी पड़ी लालू की RJD, एमएलसी चुनाव में जीतीं इतनी सीटें

पटना
 हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार- यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को एक महीने बाद ही बिहार से भी बड़ी खुशखबरी मिली है। बिहार में गुरुवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि इस चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू को झटका लगा है और आरजेडी ने उससे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है।
 

चुनाव आयोग ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों का ऐलान किया। इन 24 सीटों में से 13 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज कही, जबकि 6 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी जीते। एनडीए के खाते में गई एमएलसी की 13 सीटों में से 7 सीटें भाजपा, 5 सीटें जेडीयू और एक सीट पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को मिली। एमएलसी के इस चुनाव में आरजेडी ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा हासिल करते हुए 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

#नीतीश की JDU

Source : Agency

पाठको की राय