Thursday, October 22nd, 2026

ऋषभ पंत के बाद सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को भी हुआ कोरोना

 नई दिल्ली 
 इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को एक और तगड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद सपोर्ट स्टाफ के एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद  सपोर्ट स्टाफ के तीन और सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। चार स्टाफ सदस्य और श्रषभ पंत डरहम की यात्रा नहीं करेंगे। डरहम में बाकी टीम प्रैक्टिस मैच के लिए दोबारा एकजुट होने को तैयार है।

भारतीय क्रिकेट टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जारानी इंग्लैंड में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए है।  पंत और साहा 20 जुलाई से एक संयुक्त काउंटी टीम के खिलाफ होने वाला प्रैक्टिस मैच नहीं खेल सकेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक पंत 8 दिनों से आइसोलेशन में हैं। सूत्र के मुताबिक इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और खिलाड़ी का नाम लिए बिना कहा कि जिस शख्स की कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, उसका दो दिन बाद फिर से टेस्ट किया जाएगा।

शुक्ला ने कहा कि हां, एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है। उसमें लक्षण थे। मैं नाम का खुलासा नहीं करूंगा। वह टीम के साथ होटल में नहीं रह रहा था। वो अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। वो आइसोलेशन में है। 8 दिन पहले वो पॉजिटिव पाया गया था। दो दिन बाद उसका फिर से टेस्ट किया जाएगा।

 

#ऋषभ पंत

Source : Agency

पाठको की राय