Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने डीआरपी लाईन स्थित विद्यालय का किया निरीक्षण

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डीआरपी लाइन स्थित शा.उ.मा.विद्यालय का निरीक्षण कर स्कूल भवन के उन्नयन कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

विद्यालय के प्राचार्य ने अवगत कराया कि बच्चों की कक्षा के लिये अतिरिक्त तीन कक्षों की आवश्यकता है। मंत्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस पेट्रोल पम्प से शैलेन्द्र चौहान के मकान तक रोड एवं सीवर लाइन बनवाने के लिये आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने 9वी कक्षा के बच्चों को पढाया

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री विद्यालय में संचालित कक्षा 9वीं में पहुंचे और बच्चों को अपना परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत करो, मेहनत करो जी तोड कर, हर शौक से मुंह मोड कर, मेहनत करो। इन पंक्तियों के साथ छात्रों को प्रेरित कर उनसे कहा कि आप देश का भविष्य हो। आपको पढाई में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप मुझे अवगत करायें। साथ ही बच्चों के पास बैठकर उनसे पढाई के बारे में चर्चा की।

 

 

#ने डीआरपी लाईन

Source : Agency

पाठको की राय