Tuesday, October 20th, 2026

उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भेजा भर्ती प्रस्ताव

भोपाल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विभाग में जल्द ही 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विभाग में 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिये रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती का प्रस्ताव ऑनलाइन भेजा जा चुका है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जायेंगे।

 

 

#उच्च शिक्षा विभाग

Source : Agency

पाठको की राय