Wednesday, October 21st, 2026

इस हफ्ते 410 रुपए चमका सोना, जल्द होगा 60000 के पार

नई दिल्ली
सोने की कीमत( Gold Rate) के लिए ये वक्त उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इस एक हफ्ते में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने के भाव में( Gold Rate) में 410 रुपए की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमत 68912 रुपए के करीब पहुंच गया। वहीं बाजार जानकारों की माने तो अगले कुछ महीनों में सोने की कीमत ( Gold Rate in 2021) 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा। सोने की कीमत में तेजी इस हफ्ते सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ आग बढ़ा। इस पूरे हफ्ते की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में 410 रुपए की बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में 123 रुपए की मजबूती आई है। सर्राफा बाजार में सोना हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन 48273 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत (Silver price) 68912 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। ।
 

 

#सोना

Source : Agency

पाठको की राय