Wednesday, October 21st, 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : 24 नवंबर से खुलेगी दाखिले की खिड़की

प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए दाखिले की खिड़की 24 नवंबर से खुलेगी। पहले दिन 24 नवंबर को बीएससी बायो के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को कटऑफ जारी कर दिया गया। बीएससी के कोआर्डिनेटर प्रो. केएन उत्तम की ओर से जारी सूचना के अनुसार 24 नवंबर को सभी वर्ग के 187 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

वहीं, 25 नवंबर को ओबीसी वर्ग के 164 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 142 या इससे अधिक एवं एसटी वर्ग के 102 या इससे अधिक अंक यूजीएटी में पाने वाले अभ्यर्थियो की काउंसिलिंग होगी। वहीं, 26 नवंबर को बीएससी गणित में सभी वर्ग 184 या इससे अधिक, 27 को सभी वर्ग के 174 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। बीकॉम प्रवेश के कोआर्डिनेटर प्रो. आरके सिंह के अनुसार 25 नवंबर को बीकॉम सभी वर्ग के 172 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 78 या इससे अधिक अंक वालों को बुलाया गया है। 26 को सभी वर्ग के 169 या इससे अधिक अंक, एससी वर्ग के 131 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। 28 को ईडब्ल्यूएस के 158 या इससे अधिक, ओबीसी वर्ग के 157 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 126 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यथियों को बुलाया गया है।

 

#इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Source : Agency

पाठको की राय