Monday, October 26th, 2026

आयुष सुविधा का घर बैठे लाभ ले रहे हैं नागरिक

भोपाल

आयुष विभाग द्वारा जन-सामान्य को घर बैठे चिकित्सा सुविधा देने के मकसद से आयुष क्योर टेली-मेडिसिन एप विकसित किया गया है। एप से घर बैठे नि:शुल्क लाइव वीडियो कॉल पर आयुष चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा विकसित की गई है।

योजना में आयुष की 3 विधा-आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस एप को अब तक 50 हजार से अधिक नागरिकों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। विभाग ने इस योजना को वैद्य आपके द्वार योजना का नाम दिया है। आयुष क्योर एप को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये "स्कॉच अवार्ड'' भी प्रदान किया जा चुका है।

 

 

#आयुष सुविधा

Source : Agency

पाठको की राय