आप सांसद संजय सिंह बोले- चुनाव में हार के डर से कृषि कानून लिया वापस
लखनऊ
किसानों को जीत की बधाई देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत के अन्नदाता किसानों पर एक साल तक घोर अत्याचार हुआ। सैकड़ों किसानों की शहादत हुई। अन्नदाताओं को आतंकवादी कहकर अपमानित किया गया। इस पर प्रधानमंत्री मौन क्यों रहे? देश समझ रहा है कि चुनाव में हार के डर से तीनों क़ानून वापस हुए।
आपको बता दें कि आज सुबह पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों का वापस ले लिया है। पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों को घर वापस लौटने की भी अपील की। आपको बता दें कि इन तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए लंबे समय से कुछ किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कानून वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि हम किसानों के हित में यह तीनों कानून लेकर आए थे। पीएएम ने कहा कि शायद हम कुछ किसानों को इसके बारे में समझाने में असफल रहे।

पाठको की राय