आज से फिर तपेगी दिल्ली, कहां होगा 'असानी' का असर
नई दिल्ली
विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। अब पेंशन, सांतवे वेतन आयोग समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इधर, चक्रवाती तूफान का असर पश्चिम बंगाल, असम, बिहार समेत कई राज्यों में नजर आएगा। खबर है कि तूफान आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है।
पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से शुरू करने, नियत वेतन व्यवस्था को खत्म करने और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने सहित कई मांगों को लेकर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। गुजरात राज्य संयुक्त कर्मचारी मोर्चा (जीएसयूईएफ) के बैनर तले गांधीनगर के सत्याग्रह छावनी में लगभग सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बता दें कि गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर 10 मई को चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पहुंचेगा। इसकी वजह से ओडिशा, आसाम, पश्चिम बंगाल और बिहार तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। पूर्वांचल में भी बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कुछ मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि तूफान का रास्ता बदल भी सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ओडिशा के तट की तरफ बढ़ रहे ‘असानी’ की गति कुछ धीमी पड़ी है। हालांकि तट तक पहुंचने पर चक्रवाती हवा की रफ्तार 115 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इससे तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही की आशंका है।

पाठको की राय