Tuesday, October 20th, 2026

आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली 
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज जारी नए रेट के मुताबिक दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  आज दिल्ली में  पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है। बता दें 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के रेट में 15-15 पैसे की कटौती की गई थी।
 
अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं।  वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय