Wednesday, October 21st, 2026

आज नेवी में शामिल होगा आईएनएस विशाखापट्टम, बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

नई दिल्ली
भारती नौसेना की ताकते बढ़ने वाली है. सेना में 21 नवंबर को आईएनएस विशाखापट्टनम शामिल होने वाला है। रविवार को  मुंबई में होने वाले एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में नौसेना इस जहाज को चालू करेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा, मैं कल 21 नवंबर को मुंबई में मौजूद रहूंगा। आईएनएस विशाखापत्तनम के कमीशनिंग समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। यह घटना भारतीय नौसेना में चार 'विशाखापत्तनम' श्रेणी के विध्वंसक के पहले औपचारिक रूप से शामिल होने का प्रतीक है।”

शनिवार को एक बयान के अनुसार, आईएनएस विशाखापत्तनम की कमीशनिंग उन्नत युद्धपोतों के डिजाइन और निर्माण की क्षमता वाले राष्ट्रों के एक विशिष्ट समूह के बीच भारत की उपस्थिति की पुष्टि करेगी।

आईएनएस के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन बीरेंद्र सिंह बैंस ने कहा जहाज  की  कि कमीशनिंग के बाद हम इसका कुछ और परीक्षण जारी रखेंगे। ईएनएस विशाखापत्तनम के शामिल होने से भारत की समुद्री ताकत काफी बढ़ेगी। इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 75 फीसदी स्वदेशी उपकरणों से बनाया गया है।

 

#आईएनएस विशाखापट्टम

Source : Agency

पाठको की राय