Wednesday, October 21st, 2026

आज दुनिया देखेगी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कब, कहां और कितने बजे देखा जा सकेगा

नई दिल्ली

देखते-देखते यह साल खत्म होने को है। इस साल कई दिलचस्प खगोलीय घटनाएं घटीं। ज्योतिष और वैज्ञानिक गणना के अनुसार आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। यह 580 साल में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले साल 1440 में ऐसा ग्रहण पड़ा था। अब इसके बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी 2669 में लगेगा। कहा जा रहा है कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

अवधिः

ग्रहण की शुरुआत दोपहर 12:48 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 04:17 बजे होगी। आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी।

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी पढ़ें 10 जरूरी बातें

कहां से दिखेगाः
अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ हिस्से इस घटना का अनुभव कर सकेंगे।

2021 में दो चंद्र ग्रहण-

इस साल दो चंद्र ग्रहण का योग बना। पहला चंद्र ग्रहण 26 मे 2021 में लगा था और दूसरा आज यानी 19 नवंबर को है। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। इसके बाद 16 मई 2022 को अगला चंद्र ग्रहण लगेगा।

 

#चंद्र ग्रहण

Source : Agency

पाठको की राय