Wednesday, October 21st, 2026

आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

जयसिंहनगर

आज दिनांक 9 जुलाई, 2022  दिन शनिवार को आगामी तारीख 10 जुलाई को मुस्लिम समुदाय के पाक त्योहार बकरीद (ईद-उल-जुहा) शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर थाना जयसिंहनगर में थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक नगरीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित जन समुदाय से अपील की गई की बकरीद के इस त्यौहार में परस्पर भाईचारे एवं सद्भावना का विशेष ध्यान रखें एवं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो इसका समुचित प्रबंध करते हुए प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। शांति समिति की बैठक में आगामी कल के बकरीद त्यौहार में उचित सुरक्षात्मक उपाय की गाइडलाइन को लेकर थाना प्रभारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा परस्पर रायशुमारी करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।                                              शांति समिति बैठक कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सातिका तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडेय,  मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी, रावेन्द्र शर्मा,  दीपक पयासी, दिनेश पयासी, कांग्रेस नेता चक्रधारी शुक्ला, नीरज शर्मा, चंद्रमा तिवारी एवं भाजपा कार्यकर्ता राकेश गुप्ता, मेराज अली खान, सीतेंद्र पयासी एवं अन्य वरिष्ठ जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर परिषद से अमित शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार अमित मिश्रा, थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, थाना प्रभारी सीधी रामेश्वर प्रसाद उईके एवं थाना के समस्त स्टाफ के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

Source : Agency

पाठको की राय