Wednesday, October 21st, 2026

आगरा में युवती की मौत के बाद बवाल, पथराव-फायरिंग, शाहगंज बाजार बंद

आगरा
आगरा में शाहगंज के चिल्ली पाड़ा इलाके में 25 वर्षीय वर्षा की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती की मौत के बाद एक संगठन के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से माहौल गर्मा गया। पथराव और फायरिंग हुई। गली में बवाल का असर शाहगंज बाजार में हुआ। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। देर रात भाजपा नेताओं ने शाहगंज थाना घेर लिया। थाने में नारेबाजी की गई।

घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। चिल्लीपाड़ा निवासी फईम कार मैकेनिक है। डेढ़ साल पहले उसने पास के मोहल्ले कोलिहाई निवासी वर्षा से लव मैरिज की थी। शाम को ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना दी कि वर्षा ने खुदकुशी कर ली है। फईम के भाई ने फोन पर यह जानकारी वर्षा के भाई दुष्यंत को भी दी। दुष्यंत की पहचान भाजयुमो पदाधिकारी गौरव राजावत और शैलू पंडित से है। इसके बाद युवती की हत्या की बात वायरल होने लगी।

दुष्यंत के साथ भाजयुमो पदाधिकारी भी चिल्लीपाड़ा पहुंच गए। उस समय सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह, इंस्पेक्टर शाहगंज और चौकी इंचार्ज मौके पर थे। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे। तभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध में मोहल्ले के कुछ युवक आ गए। माहौल गर्मा गया। दोनों तरफ से पथराव हुआ।

 

Source : Agency

पाठको की राय