Tuesday, October 20th, 2026

आईएएस ट्रांसफर:अनुराग जैन को संचालक स्वास्थ्य के पद से हटाया ,चार आईएएस के ट्रांसफर

भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किए है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को संचालक स्वास्थ्य सेवा के पद से हटा दिया है। उनको पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
 
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए। 2015 बैंच की आईएएस अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की उप सचिव अदिति गर्ग को स्वास्थ्य विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी राकेश सिंह को अपर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 2007 बैंच की आईएएस अधिकारी स्वाति मीणा नायक के अवकाश तक महिला एवं वित्त विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।

 
इसके अलावा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी सत्येंद्र सिंह को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाच आयोग का सचिव बनाया गया है।  

 

#आईएएस ट्रांसफर:

Source : Agency

पाठको की राय